मुंबई (Mumbai)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय सिंगर और अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) नित नए कीर्तिमान स्थापित कर भोजपुरी और बिहार का मान बढ़ा रही हैं। इसी क्रम में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और बी प्राक के सहयोग से एक नया हिंदी पंजाबी मिक्स गाना रिलीज होने वाला है। गाना है आंखें मिच के, जिसमें बी प्राक संगीत दिया। गीतकार जानी हैं और अखिल सचदेवा के साथ अक्षरा ने इस गाने को गाया है। अक्षरा सिंह का यह गाना 20 अप्रैल को रिलीज होने वाला है। इसको लेकर चर्चाओं का दौर अभी से गर्म है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved