img-fluid

भाजपा जीत के रिकार्ड में जुटी तो अक्षय को अपनी जीत का भरोसा

March 24, 2024

इंदौर। इंदौर में कांग्रेस (Congress) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए भाजपा के 35 साल पुराने किले को ढहाने के लिए एक नए नवेले नाम को आगे किया है। 5 लाख वोटों से जीत का रिकार्ड बनाने वाले शंकर ललवानी (Shankar lalwani) और भाजपा के साथ ही मोदी की बढ़ती लोकप्रियता के आगे यह नाम बोना हो सकता है, लेकिन राजनैतिक पदार्पण के लिए अक्षय बम को यह सुनहरा मौका मिला। पिछली बार कांग्रेस में उन्हें विधानसभा लायक भी समझा था और उनकी जगह राजा मंदवानी को टिकट दिया था, जो बुरी तरह परास्त हुए थे। अब जब बात भाजपा प्रत्याशी की लीड के रिकार्ड को लेकर चल रही है, तब अक्षय अपनी जीत की उम्मीदें जता रहे हैं।


  • कुछ सवालों के जवाब:-

    -35 साल का लोकसभा में कांग्रेसी वनवास क्या ख़त्म होगा?

    35 साल पहले भाजपा का वनवास था, वो भी तो ख़त्म हुआ। वैसे ही कांग्रेस का वनवास भी समाप्त हो जाएगा।
    -भाजपाई कह रहे हैं कि अब तो 8 लाख से जीत पक्की?

    दावे करने में क्या बुराई है। दावा तो वो कर सकते हैं। आम लोग भी इनकी लालची बातों में आने वाले नहीं है। इन्होंने तो पश्चिम बंगाल में 200 सीटों की बात कही थी।

    -कांग्रेस ने आज मध्य प्रदेश के 12 लोकसभा उम्मीदवारो की सूची घोषित की हैं, अभी भी 6 सीटों पर कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिल रहे है… कांग्रेस में आप जमीनी तौर पर सक्रिय नहीं है, यह आरोप कांग्रेसी ही लगा रहे हैं?

    कांग्रेस सोच समझकर टिकट दे रही है, इसलिए समय लग रहा है। मेरा परिवार कांग्रेसी है और मैं कांग्रेस में सक्रिय रहा हूं। जो लोग ऐसा कह रहे हैं, उन्हें मेरे बारे में जानकारी नहीं है।

    -बिखरी कांग्रेस को कैसे एक करेंगे?

    कांग्रेस एक है, सब मिलकर चुनाव लडेंगे।

    -भाजपा की रणनीति से कैसे लड़ेंगे?

    कांग्रेसी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का लाभ लूंगा। आज से ही सबसे मिलना शुरू कर रहा हूं। कार्यकर्ताओं को भी एकजुट करूंगा।

    -टिकट किसने दिलाया?

    मेरी मेहनत और संगठन के भरोसे ने।

    विधानसभा का टिकट नहीं दिया और लोकसभा लड़ा दिया ?

    पार्टी ने मेरे काम देखकर विधानसभा चुनाव लड़ाने का सोचा था, लेकिन तब टिकट नहीं हुआ। मेरे काम को देखकर मुझे मौका दिया है।

    -कितनी लीड से जीतेंगे?

    लीड 1 वोट की हो या लाखों की। जीत तो कांग्रेस की होगी।

    -मुद्दे क्या होंगे?

    इंदौर सपनों का शहर है, जहां कई आधारभूत काम होना बाकी है। सबसे बात करके हमारा घोषणा पत्र बनाएंगे। घोषणा पत्र में युवाओं को तरजीह दी जाएगी और इंदौर शहर के विकास के लिए नए संकल्प लिए जाएंगे।

    Share:

  • अपनों ने मुंह मोड़ा तो बेटियों के पीले हाथ कराने सांईं भक्त आगे आए

    Sun Mar 24 , 2024
    सर्व समाज की बेटियों का सामूहिक विवाह एरोड्रम रोड पर सांई मन्दिर से निकलेगा वर-वधुओं का बाना इंदौर। बेटियों की उम्र विवाह के लायक हो चुकी है, मगर आर्थिक तंगी के चलते माता-पिता विवाह का खर्चा उठाने में पूरी तरह से असमर्थ हैं। बेटियों के लिए जहां रिश्ते आ भी रहे हैं तो वहीं इनमें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved