img-fluid

19 सिंतबर को बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगे अक्षय कुमार और परेश रावल

September 15, 2025

मुंबई। 19 सिंतबर को बॉक्स ऑफिस पर तीन बॉलीवुड फिल्मों का क्लैश देखने को मिलेगा। इन फिल्मों में अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3, (Jolly LLB 3) परेश रावल की फिल्म अजय द अनटोल्ड स्टोरी और अनुराग कश्यप की फिल्म निशानची का नाम शामिल है। इस बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर परेश रावल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सब अपने ही लोग हैं।

क्लैश को लेकर क्या बोले परेश रावल

खास बातचीत में परेश रावल ने क्लैश को लेकर बात करते हुए कहा, “सब हमारे ही लोग हैं, सबकी पिक्चर चले।” परेश रावल की बात करें तो वो अक्षय कुमार के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। वो हेरा फेरी 3 में भी अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ नजर आएंगे। वहीं, परेश रावल अनुराग कश्यप द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म नो स्मोकिंग में भी अहम किरदार निभा चुके हैं।



  • अजय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी

    परेश रावल की फिल्म अजय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी की बात करें तो ये फिल्म रविंद्र गौतम ने डायरेक्ट की है। यह फिल्म उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित होगी। फिल्म में परेश रावल महंत अवैद्यनाथ का किरदार निभाएंगे।

    जॉली एलअलबी 3

    जॉली एलएलबी 3 की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया है।

    निशानची

    निशानची की बात करें तो ये फिल्म अनुराग कश्यप में डायरेक्ट की है। यह फिल्म दो जुड़वा भाइयों की कहानी होगी। फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे डबल रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म ऐश्वर्य की डेब्यू फिल्म होगी।

    Share:

  • Bigg Boss 19: अभिषेक-शाहबाज की हाथापाई के बाद मिली कड़ी सजा?

    Mon Sep 15 , 2025
    मुंबई। बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के कंटेस्टेंट ऑडियंस को इम्प्रेस करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। हाल में घर में अब तक का सबसे बड़ा झगड़ा देखा गया जिसमें शहबाज बदेशा और अभिशेज बजाज (Shahbaz Badesha-Abhishek Bajaj) ने शो का सबसे बड़ा नियम तोड़ते हुए एक दूसरे के साथ हाथापाई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved