
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की सिक्योरिटी गाड़ी (Security vehicle) का सोमवार को मुंबई में एक्सीडेंट हो गया। यह घटना तब हुई जब एक्टर और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) एयरपोर्ट से अपने जुहू वाले घर जा रहे थे। खबरों के मुताबिक एक तेज रफ्तार मर्सिडीज ने एक ऑटो रिक्शा (auto-rickshaw) को टक्कर मार दी, जिससे वह एक्टर की सिक्योरिटी टीम की गाड़ी से टकरा गया। यह हादसा मुंबई के जुहू में सिल्वर बीच कैफे के पास हुआ।
दूसरी कार में थे एक्टर
अक्षय कुमार और उनकी पत्नी आगे एक दूसरी कार में थे। जिस कार को टक्कर लगी उसे मामूली नुकसान हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। ऑटो ड्राइवर और पैसेंजर को मेडिकल हेल्प के लिए ले जाया गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि ऑटो रिक्शा को काफी नुकसान हुआ है। अक्षय की टीम ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।
View this post on Instagram
अक्षय कुमार का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय, सैफ अली खान और सैयामी खेर के साथ प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म हैवान में भी नजर आने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, इसे 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज करने का प्लान है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved