मुंबई (Mumbai)। फिल्म इंडस्ट्री में बेहद अहम माने जाने वाले ”दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड” (Dadasaheb Phalke Award) का आयोजन कल रात यानी 20 फरवरी को किया गया। इसमें अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने फिल्म ”गंगूबाई काठियावाड़ी” (Gangubai Kathiawadi) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Alia Bhatt) का पुरस्कार जीता। जबकि आलिया के पति अभिनेता रणबीर कपूर को फिल्म ”ब्रह्मास्त्र” में शिव की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है।
दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड समारोह की तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा और आलिया के वीडियो ने सबका खूब ध्यान खींचा। अवॉर्ड फंक्शन में आलिया ने व्हाइट साड़ी पहनी हुई थी। वहीं, रेखा ने गोल्डन साड़ी पहनी हुई है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved