
नई दिल्ली । यूपी की अलीगढ़ मुस्लिम विवि(Aligarh Muslim University) में रविवार को पहली बार अधिकृत रूप से दीपावली(Diwali) का त्योहार हिन्दू(Hindu festivals) मनाएंगे। एएमयू इंतजामिया ने एनआरसी हॉल में दीपावली उत्सव मनाने को मंजूरी दे दी है। वहीं दूसरी ओर एएमयू में शुरू हो रही नई परंपरा का छात्रों का एक दल विरोध कर रहा है।
एएमयू छात्र नेता अखिल कौशल के नेतृत्व में कई हिंदू छात्रों एएमयू की कुलपति को 14 अक्टूबर को दीपावली मनाने को लेकर ज्ञापन सौंपा था। एएमयू इंतजामिया ने 19 अक्तूबर को एनआरसी हॉल में दीपावली मनाने को मंजूरी दे दी है। छात्रों ने 18 अक्टूबर 2025 की तिथि कार्यक्रम के लिए मांगी थी। मगर एएमयू इंतजामिया ने 18 तारीख को हिंदू छात्रों को अनुमति देने से इंकार कर दिया।
19 तारीख को दिवाली के कार्यक्रम की अनुमति दे दी है। छात्र नेता अखिल कौशल ने कहा कि यह हिंदू छात्रों के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत है। क्योंकि भारत की आज़ादी के बाद पहली बार हिंदू छात्र अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दिवाली मानने जा रहे है। छात्रों ने आह्वान किया कि दीपावली के को लेकर एएमयू से किसी प्रकार की मदद नहीं लेंगे। दीये, आतिशबाजी और मिठाई का खर्च स्वयं वहन करेंगे।
छात्रों का एक दल कर रहा विरोध
एक ओर जहां एएमयू में होली के बाद दीपावली के त्योहार को मनाने लेकर हिन्दू छात्रों में उत्साह है। वहीं छात्रों का एक दल दीपावली उत्सव के आयोजन और अनुमति को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। एएमयू फीस वृद्धि और छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर आमरण अनशन करने विधि छात्र कैफ हसन इस फैसले पर विरोध जताया है। एएमयू इंतजामिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि विवि में नई परंपराएं विकसित हो रही। इंतजामिया जरूर किसी दबाव में काम कर रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved