img-fluid

अंबरनाथ में कांग्रेस के सभी निलंबित 12 पार्षद भाजपा में शामिल, अब अयोग्य ठहराने की होगी कार्रवाई

January 08, 2026

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले की अंबरनाथ नगर परिषद (Ambernath Municipal Council) में चुनाव (Election) नतीजों के बाद मचा राजनीतिक घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अंबरनाथ नगर परिषद में भाजपा (BJP) के कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन (Congress-NCP Alliance) को तुरंत खारिज कर दिया गया। इसी के साथ कांग्रेस ने अपने 12 नए पार्षदों और ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से निलंबित कर दिया। हालांकि इसके बाद कांग्रेस के सभी 12 निलंबित पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। बुधवार देर रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने इन पार्षदों के पार्टी में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की।


  • वहीं अब महाराष्ट्र कांग्रेस ने गुरुवार (08 जनवरी) को कहा कि वह अंबरनाथ के 12 पार्षदों को अयोग्य ठहराने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी, जो पार्टी के सिंबल पर चुने गए थे और बाद में भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी ने इस कदम को अवैध और असांविधानिक करार दिया है। पार्टी प्रवक्ता सचिन सावंत ने दावा किया कि पार्षदों ने कांग्रेस के सिंबल पर चुने जाने के बाद दल-बदल करके सांविधानिक प्रावधानों का उल्लंघन किया है।

    उन्होंने एक बयान में कहा, ‘यह काम पूरी तरह से अवैध है। किसी पार्टी के सिंबल पर चुने जाने के बाद एक स्वतंत्र समूह बनाना या बाद में किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी में शामिल होना न केवल अनैतिक है, बल्कि असांविधानिक भी है।’ सावंत ने आगे कहा, ‘कांग्रेस पार्टी इन पार्षदों की सदस्यता रद्द करवाने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी। जल्द ही इन सभी को कानूनी नोटिस जारी किए जाएंगे।’

    Share:

  • इंदौर: कलेक्टर पर बरसे जीतू पटवारी, दी सीधी चेतावनी- "आप भाजपा कार्यकर्ता नहीं, प्रशासनिक अधिकारी हैं"

    Thu Jan 8 , 2026
    इंदौर। मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों (Administrative Officers) की निष्पक्षता को लेकर घमासान शुरू हो गया है। हाल ही में इंदौर (Indore) कलेक्टर शिवम वर्मा और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के देर रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पहुंचने की खबर ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved