img-fluid

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ का जलवा बरकरार, ग्लोबल टॉप 10 में कर रही है ट्रेंड

  • February 14, 2025

    डेस्क। नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप टेन फिल्मों की लिस्ट में लगातार दूसरे हफ्ते फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल (रीलोडेड वर्जन)’ ने जगह बनाई है। इस समय दुनिया भर में यह फिल्म 3 नंबर पर रैंक कर रही है। साथ ही यह फिल्म 14 देशों  में भी ट्रेंड कर रही है। दो हफ्तों में कुल मिलाकर 9.4 मिलियन बार ‘पुष्पा 2 : द रूल’ को ग्लोबली देखा गया है। यह फिल्म तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और इंग्लिश लैंग्वेज में मौजूद है। फिल्म को सुकुमार ने निर्देशित किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना,फहाद फाजिल, जगपति बाबू, सुनील, अनसुया भारद्वाज, राव रमेश जैसे कई उम्दा कलाकार हैं।


    फिल्म  ‘पुष्पा 2 : द रूल’ में पुष्पा की मुख्य भूमिका निभाने वाले एक्टर अल्लू अर्जुन कहते हैं, ‘पुष्पा 2: द रूल (रीलोडेड वर्जन)’ के लिए दुनिया भर से मिल रहा प्यार और तारीफ वाकई बहुत ज्यादा है। इस फिल्म के लिए हमने बहुत मेहनत की। नेटफ्लिक्स पर फिल्म की जो सफलता मिल रही है, उसे देखकर काफी गर्व हो रहा है। मैं अपने फैंस को शुक्रिया कहना चाहूंगा, जो उन्होंने फिल्म को इतना सपोर्ट किया।’

    फिल्म  ‘पुष्पा 2 : द रूल’ के डायरेक्टर सुकुमार भी दर्शकों का इतना प्यार पाकर काफी खुश हैं। वह कहते हैं, ‘फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ने एक ऐसी दुनिया और एक अलग किरदार के लिए मंच तैयार किया जिसे दर्शकों ने पूरे दिल से अपनाया। इस फिल्म को जो प्यार अब भी मिल रहा है, मैं उसके लिए फैंस का आभारी हूं।’ वहीं नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल भी सुकुमार की तारीफ करती हैं। वह कहती हैं, ‘फिल्म  ‘पुष्पा 2 : द रूल’ भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर है। अब नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक है।’

    Share:

    UPSC मामले में पूजा खेडकर की 'सुप्रीम' राहत बढ़ी, 17 मार्च तक गिरफ्तारी पर लगाई गई रोक

    Fri Feb 14 , 2025
    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व आईएएस प्रोबेशनर पूजा खेडकर को दी गई राहत बढ़ा दी। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी से सुरक्षा 17 मार्च तक बढ़ा दी है। उन पर सिविल सेवा परीक्षा में धोखाधड़ी, ओबीसी और दिव्यांगता कोटे का गलत लाभ उठाने का आरोप है। न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved