
यातो दीवाना हंसे, या फिर तू जिसे तौफ़ीक़ दे
वर्ना इस ज़माने में आजकल मुस्कुराता कौन है।
अगर आप हंसने मुस्कुराने से गुरेज़ करते हों। गोया के आप बला के सूमड़े या ट्रुर्रे टाइप के इंसान हों तो आपको विभांशु जोशी से मुलाकात करनी चाहिए। यकीनन इनसे आपको हंसने-बोलने और खुश रहने का सलीक़ा और शऊर आ जायेगा। भाई मियां ने स्माइली लाइव की बाकायदा मुहिम चलाई हुई है। जिसके ज़रिए ये हर मिलने वाले को खुश रहने ओर दूसरों को खुश रखने का पैगाम देते हैं। विभांशु की तमाम खूबियों की बात हम आगे करेंगे बाकी हाल ही में इने दिल्ली में बाल संरक्षण के लिए अटल फाउंडेशन अवार्ड से नवाजा गया है। इनकी क़ाबलियत का अंदाज़ा इसी से लगया जा सकता है कि ये नए आईएएस/आईपीएस और नए डीएसपी अफसरों को बच्चों के संरक्षण के कानून पॉक्सो एक्ट पढ़ाते है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved