img-fluid

बिग बॉस 19 में अमाल ने तान्या को बताया अपनी बहन, यूजर्स बोले-बड़ा हार्टब्रेक …

November 01, 2025

मुंबई। बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में इस हफ्ते देखने को मिला कि मालती (Malti) को जलाने के लिए तान्या मित्तल अमाल का स्वेटर पहन लेती हैं। अब वीकेंड के वार पर सलमान खान अमाल (Salman Khan, Amaal) से तान्या मित्तल से उनके रिश्ते पर सवाल करेंगे। सलमान खान अमाल से पूछेंगे कि उनके और तान्या के बीच क्या रिश्ता है। सलमान खान के सामने अमाल कहेंगे कि तान्या उनकी बहन जैसी है। इसपर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन आया है। लोग कह रहे हैं कि ये वीकेंड का वार तान्या के लिए सबसे मुश्किल होगा।



  • तान्या को अमाल ने बताया बहन
    बिग बॉस से जुड़ी खबरें देने वाले पेज बीबीतक के मुताबिक, सलमान खान अमाल मलिक से पूछेंगे कि तान्या और उनका रिश्ता क्या है। इसपर अमाल हंसते हुए कहेंगे कि तान्या उनकी बहन जैसी है। तान्या भी मुस्कुराते हुए कहेंगी कि अमाल उनके भाई जैसे हैं।

    क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
    इस अपडेट पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन भी आया है। एक यूजर ने लिखा- तान्या मित्तल अमाल मलिक की बहन…ये बिग बॉस 19 का एंटी क्लाइमेक्स है जो किसी ने उम्मीद नहीं की थी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- तान्या और अमाल को शिप करने वालों के लिए ये बहुत बड़ा हार्टब्रेक है। एक तीसरे यूजर ने लिखा- ये तान्या के लिए सबसे कठिन वीकेंड का वार होने वाला है।

    इस वीकेंड के वार पर तान्या मित्तल और नीलम गिरी की सलमान खान क्लास लगाएंगे। शो के प्रोमो में देखने को मिला कि अशनूर को बॉडी शेम करने के लिए सलमान नीलम और तान्या पर भड़केंगे। वहीं, अशनूर अपने बारे में ये सब सुनकर बहुत इमोशनल हो जाएंगी।

    Share:

  • सोना चोरी मामले में सबरीमाला का पूर्व अधिकारी गिरफ्तार

    Sat Nov 1 , 2025
    डेस्क: सबरीमाला मंदिर (Sabarimala Temple) से सोना चोरी (Gold Theft) के मामले में एक नया मोड़ आया है. त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड के पूर्व कार्यकारी अधिकारी सुधीश कुमार (Sudhish Kumar) को गुरुवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया. SIR ने उनकी गिरफ्तारी लंबी पूछताछ के बाद की है. चोरी की जांच में पता चला है कि कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved