img-fluid

अंतरिक्ष में हुई अद्भुत खगोलीय घटना, बृहस्पति जितने बड़े ग्रह को निगल गया सितारा

May 05, 2023

वॉशिंगटन (washington) । अंतरिक्ष (space) में एक अद्भुत घटना में एक तारा बृहस्पति (star jupiter) जितने बड़े ग्रह (Planet) को निगल गया। वैज्ञानिकों (scientists) ने पहली बार एक ग्रह को उसके सितारे से निगलने की घटना को देखा है।

हार्वर्ड-स्मिथोसनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के डॉ. मॉर्गन मैक्लॉयड ने कहा कि यह सितारा रेड जाइंट यानी लाल दानव बनने के अपने शुरुआती दौर में है। यह चरण किसी भी सितारे की आयु का अंतिम दौर होता है, जब उसकी हाइड्रोजन खत्म हो जाती है और वह फैलना शुरू हो जाता है।


लाल दानव बन गया था सितारा
लाल दानव बन जाने के बाद सितारे अपने वास्तविक व्यास से सौ गुना ज्यादा फैल सकते हैं और इस दौरान वे आसपास के तमाम ग्रहों को निगल जाते हैं। वैज्ञानिकों ने पहले लाल दानवों को दूसरे सितारे निगलते तो देखा था, लेकिन यह पहली बार था, जब उन्होंने ग्रह को इस तरह निगले जाते देखा।

पांच अरब वर्ष बाद सूर्य बनेगा लाल दानव…
नेचर पत्रिका में प्रकाशित शोध में एमआईटी कावली इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स में शोधकर्ता डॉ. किशाले डे ने कहा कि अब से करीब पांच अरब वर्ष बाद सूर्य लाल दानव बनेगा तो बुध, शुक्र और आखिर में पृथ्वी को निगल जाएगा।

Share:

  • पहाड़ी से हाइवे पर मलबा गिरने से बद्रीनाथ यात्रा रुकी, हजारों यात्री फंसे

    Fri May 5 , 2023
    ऋषिकेश (Rishikesh)। बद्रीनाथ हाईवे पर हेलंग में पहाड़ी से मलवा गिरने के कारण रास्ता बंद हो गया है. इसके बाद प्रशासन ने बद्रीनाथ यात्रा (Badrinath Yatra) रोक दी है. हाईवे पर मलवा गिरने का वीडियो काफी भयावह है. पुलिस ने गौचर (Gauchar), कर्णप्रयाग (Karnaprayag) और लंगासू (Langasu) में बेरियर लगाकर बद्रीनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved