शिमला (Shimla)। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी (busy life) में कई पुरानी परंपराएं (Old Traditions) विलुप्त सी होती जा रही है, लेकिन कुछ परंपराएं (Traditions) ऐसी भी हैं जो महाभारत काल से आज तक जीवित हैं। इस परंपरा के अनुसार एक ही लड़की की कई भाइयों की शादियां होती है और दरवाजे पर टोपी का पहरा होता है। टोपी को देखकर दूसरा भाई कमरे में नहीं आता।
महाभारत काल की बहु पति प्रथा का चलन इस काल में आज भी कायम है। यहां द्रौपदी की तरह ही महिलाओं के 5 या उससे भी ज्यादा पति होते हैं।ये कहीं और नहीं भारत में ही है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक घर में चाहे कितने भी बेटे हों, उनकी शादी एक ही लड़की से होती है। यानी सभी भाईयों की एक ही पत्नी होती है।
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर गांव टूरिज्म के लिहाज से प्रसिद्ध है। यहाँ का कल्चर और ट्रेडिशन जानने के लिए दोनों रहते लोग आते हैं। इस गांव में महिलाओं का बहुत सम्मान होता है। उन्हें समाज में सर्वोच्च दर्जा दिया जाता है। यहाँ सर्दियों के समय बर्फ़ देखने बहुत सैलानी उमड़ते हैं।
अगर कोई भाई दुल्हन के साथ कमरे में है तो अपनी टोपी कमरे के बाहर दरवाजे पर रख देता है। बाकी भाई इस परंपरा का सम्मान करते हैं। यदि कोई माई कमरे की ओर आता है तो वह टोपी देखकर वापस चला जाता है और कमरे में प्रवेश नहीं करता| कुछ लोग पांडवों के समय से भी किन्नौर में बहुपति प्रथा को प्राचीन मानते हैं। पत्नी के साथ समय का उचित बंटवारा होने से इस प्रथा से वैवाहिक जीवन पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ता है। सभी बच्चे अपने कानूनी पिता को पिता और अपने अन्य भाइयों को मध्य पिता, छोटे पिता आदि कहते हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved