
डेस्क: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त सिर्फ एक ही नाम का शोर है और वो नाम है ‘धुरंधर 2’. रणवीर सिंह की इस फिल्म ने न सिर्फ कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं, बल्कि फिल्म जगत के दिग्गजों को भी अपना मुरीद बना लिया है. अब इस कड़ी में ‘गदर’ फेम एक्ट्रेस अमीषा पटेल का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए बॉलीवुड की दुखती रग पर हाथ रख दिया है.
“अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ (पहले ट्विटर) पर फिल्म को ‘आई ओपनर’ (आंखें खोलने वाला) बताया है. उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की जमकर सराहना करते हुए कहा कि इंडस्ट्री को अब ‘प्रोजेक्ट’ बनाना बंद कर ‘फिल्में’ बनाने पर ध्यान देना चाहिए.
अमीषा ने बॉलीवुड के मौजूदा ट्रेंड पर निशाना साधते हुए लिखा, “इंडस्ट्री धुरंधर की तारीफ कर रही है, ये देखकर बहुत अच्छा लगा. मेकर्स को समझना होगा कि आदित्य ने फिल्म बनाई है, कोई प्रोजेक्ट नहीं. उन्होंने असली एक्टर्स को कास्ट किया है, न कि उन इंस्टाग्रामर्स को जो सिर्फ पार्टियों में ट्रेंड होते हैं. प्रोजेक्ट्स बनाना बंद करो और फिल्में बनाना शुरू करो.”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved