img-fluid

‘अमेरिकी फैक्टशीट में संशोधन साझा सहमति के अनुरूप’, व्यापार समझौता पर MEA का स्पष्टीकरण

February 12, 2026

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर विदेश मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की है। अमेरिका द्वारा जारी संशोधित इंडिया-यूएस ट्रेड फ्रेमवर्क फैक्टशीट पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अमेरिकी दस्तावेज में किए गए बदलाव दोनों देशों के बीच बनी साझा समझ के अनुरूप हैं।

उन्होंने बताया कि 7 फरवरी 2026 को भारत और अमेरिका ने पारस्परिक तथा परस्पर लाभकारी व्यापार के लिए एक अंतरिम समझौते के ढांचे पर संयुक्त वक्तव्य जारी किया था। यही संयुक्त वक्तव्य इस पूरी प्रक्रिया का आधार है और दोनों पक्षों की आपसी सहमति को दर्शाता है। प्रवक्ता के अनुसार, अमेरिकी फैक्टशीट में जो संशोधन किए गए हैं, वे उसी संयुक्त वक्तव्य में शामिल बिंदुओं और सहमतियों को प्रतिबिंबित करते हैं। उन्होंने दोहराया कि दोनों देश अब इस तय ढांचे को लागू करने और अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में मिलकर काम करेंगे।


  • ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा के भारत दौरा को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा 18 से 22 फरवरी 2026 तक भारत के राजकीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति लूला दिल्ली में आयोजित होने वाले दूसरे एआई समिट (19-20 फरवरी) में भाग लेंगे। यह समिट कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग और नीतिगत समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है।

    विदेश मंत्रालय के अनुसार, ब्राजील के राजकीय दौरे का मुख्य दिन 21 फरवरी होगा। इसी दिन भारत और ब्राजील के बीच उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता आयोजित की जाएगी। राष्ट्रपति लूला की मेजबानी भारत की राष्ट्रपति करेंगी। इसके अलावा उपराष्ट्रपति समेत कई अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति भी उनसे मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति लूला के साथ कई मंत्री और एक बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम तय किए गए हैं। विदेश मंत्रालय ने संकेत दिया है कि बिजनेस डेलीगेशन को जोड़ने के लिए अलग-अलग बैठकों और नेटवर्किंग कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है, जिससे भारत-ब्राजील आर्थिक साझेदारी को नई गति मिल सके।

    Share:

  • इंदौर: 200 एकड़ पर विकसित होगी अनाज मंडी, वन विभाग से मिली एनओसी

    Thu Feb 12 , 2026
    मंडी शिफ्टिंग के बाद छावनी अनाज मंडी की 17 एकड़ जमीन का इस्तेमाल शहर हित में हो सकेगा इंदौर। छावनी की 66 साल पुरानी अनाज मंडी को शिफ्ट करने की कवायद बीते कुछ वर्षों से चल रही है। मगर इसमें सबसे बड़ी बाधा वन विभाग की जमीन के चलते आ रही थी। अब मोरोद में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved