img-fluid

अमेरिका ने फिर अलापा पुराना राग, विदेश मंत्री बोले- भारत-पाकिस्तान संघर्ष में हम सीधे तौर पर शामिल हुए

August 08, 2025

वॉशिंगटन। अमेरिका (America) का ट्रंप (Trump) प्रशासन कई बार दावा कर चुका है कि भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) संघर्ष रुकवाने में उनकी भूमिका है। हालांकि भारत सरकार की तरफ से इस दावे को खारिज कर दिया गया लेकिन फिर भी बार-बार राष्ट्रपति ट्रंप और उनके प्रशासन के मंत्री वही दावा कर रहे हैं। अब एक बार फिर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) ने कहा है कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष हुआ तो अमेरिका उसमें सीधे तौर पर शामिल हुआ था और राष्ट्रपति ट्रंप दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच शांति स्थापित करने में सफल रहे।

10 मई को भारत-पाकिस्तान में संघर्ष विराम के बाद से राष्ट्रपति ट्रंप 30 से ज्यादा बार दोनों देशों में संघर्ष विराम कराने का दावा कर चुके हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के समाधान में मदद की और दोनों देशों से कहा कि अगर वे संघर्ष रोक दें तो अमेरिका उनके साथ व्यापार बढ़ाएगा। हालांकि भारत लगातार यह कहता रहा है कि पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम पर सहमति दोनों सेनाओं के सैन्य अभियान महानिदेशकों के बीच सीधी बातचीत के बाद बनी थी।


अब अमेरिका के रुबियो ने गुरुवार को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि ‘ट्रंप शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं और वे ‘शांति के राष्ट्रपति’ हैं और इसलिए, जब भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष हुआ, तो हमने सीधे तौर पर इसमें भाग लिया और राष्ट्रपति ट्रंप शांति स्थापित करने में सफल रहे।’ इसके साथ ही रुबियो ने अन्य संघर्षों का भी जिक्र किया, जिनके बारे में उन्होंने कहा कि ट्रंप ने उन्हें सुलझाने में मदद की।

रुबियो ने कहा, ‘हाल ही में कंबोडिया और थाईलैंड, अजरबैजान और आर्मेनिया, उम्मीद है कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य-रवांडा के बीच भी संघर्ष विराम हो सकता है। रुबियो ने कहा कि कांगो और रवांडा के संघर्ष में बीते 30 वर्षों में करीब 70 लाख लोग मारे गए।’ उन्होंने कहा कि अमेरिका को इन प्रयासों पर गर्व है और हम और भी ऐसे प्रयासों की उम्मीद कर रहे हैं। रुबियो ने रूस और यूक्रेन के भी युद्धविराम कराने की उम्मीद जताई। रुबियो ने कहा, ‘हम युद्धों को रोकने और उन्हें समाप्त करने में काफी समय लगाते हैं।’

Share:

  • इस एक्टर की दमदार बॉडी पर जान छिड़कती हैं लड़कियां, कभी दुबलापन छुपाने के लिए अंदर पहने थे लेड़िस कपड़े...

    Fri Aug 8 , 2025
    मुम्बई। बॉलीवुड (Bollywood) के एक ऐसे एक्टर जिनके दुबले-पतले शरीर (Thin body) खासकर टांगों से डायरेक्टर परेशान हो गए थे। अब उनकी बॉडी पर लड़कियां जान छिड़कती हैं। गेस कर पाए? ट्रांसफॉर्मेशन (Transformation) की बात करें तो बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं जो सबके लिए उदाहरण बन सकते हैं। जब उन्होंने फिल्मों में कदम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved