img-fluid

बिना सैनिकों के तालिबान को पस्त कर रहा अमेरिका, फ्रीज की 706 अरब रुपये की संपत्ति

August 18, 2021

वॉशिंगटन। अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपने सैनिक भले ही वापस बुला लिए हों लेकिन तालिबान के खिलाफ उसकी जंग अभी भी जारी दिख रही है। इसी कड़ी में अमेरिका ने अफगानिस्तान के सेंट्रल बैंक की करीब 9.5 अरब डॉलर यानी 706 अरब रुपये से ज्यादा की संपत्ति फ्रीज कर दी है। इतना ही नहीं देश के पैसे तालिबान के हाथ न चले जाएं, इसके लिए अमेरिकी ने फिलहाल अफगानिस्तान को कैश की सप्लाई भी रोक दी है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी प्रशासन के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। अधिकारी ने बताया कि अमेरिका में अफगान सरकार के सेंट्रल बैंक की कोई भी संपत्ति तालिबान के लिए उपलब्ध नहीं होगी और यह संपत्ति ट्रेजरी डिपार्टमेंट की प्रतिबंधित सूची में बनी रहेगी।

इससे पहले अफगान सेंट्रल बैंक के मुखिया अजमल अहमदी ने सोमवार को सिलसिलेवार ट्वीट्स में यह बताया था कि अमेरिका की ओर से डॉलर की शिपमेंट रुकने वाली है क्योंकि यूएस किसी भी सूरत में यह नहीं चाहता कि फंड पर तालिबान का कब्जा हो। तालिबान पर अमेरिकी प्रतिबंध का मतलब है कि अब वह किसी भी फंड का इस्तेमाल नहीं कर सकता। हालांकि, इसको लेकर यूएस ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Share:

  • असम-मिजोरम बॉर्डर पर फिर बढ़ी टेंशन, पुलिस फायरिंग में एक घायल

    Wed Aug 18 , 2021
    आइजोल: असम और मिजोरम के पुलिस के बीच हिंसक झड़प के तीन सप्ताह बाद सोमवार देर रात हुई फायरिंग की घटना से इंटर स्टेट बॉर्डर पर तनाव एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. मिजोरम (Mizoram) ने आरोप लगाया कि असम पुलिस (Assam Police) के जवानों ने उनके नागरिकों पर गोली चलाई, जिसमें एक व्यक्ति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved