img-fluid

अमेरिका में शख्स की हरकतों से विमान में मची अफरा-तफरी, बोला- अल्ला हू अकबर…प्लेन में बम है, ट्रंप की मौत

July 28, 2025

लंदन । अमेरिका (America) में विमान (plane) में सवार एक व्यक्ति की हरकतों से अफरा-तफरी मच गई। ईजीजेट फ्लाइट (easyjet flight) पर सवार यह शख्स अचानक चिल्लाने लगा कि प्लेन में बम (Bomb) है। इसके बाद उसने अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मृत्यु की बात कही। फिर वह अल्ला हू अकबर के नारे लगाने लगा। जानकारी के मुताबिक यह वाकया ईजीजेट की फ्लाइट ईजीवई609 पर हुआ। यह विमान लंदन के ल्यूटन एयरपोर्ट से स्कॉटलैंड के ग्लास्गो जा रहा था।

वीडियो में क्या आया नजर
वीडियो में नजर आ रहा है कि 41 साल का शख्स अचानक खड़े होकर नारेबाजी करने लगता है। वह जोर-जोर से हाथों को झटककर कहता है, विमान को रोको। इसमें बम है, उसको ढूंढो। वह इतने पर ही नहीं रुकता है। इसके बाद वह कहता है, अमेरिका की मौत, डोनाल्ड ट्रंप की मौत। इसके बाद वह तीन बार अल्ला हू अकबर का नारा लगाता है।


यात्री ने बताया क्या हुआ था
इसी विमान पर सवार एक यात्री ने ‘द सन’ के साथ घटना का विवरण साझा किया है। उसने बताया कि वह शख्स टॉयलेट से बाहर निकला और अल्ला हू अकबर के नारे लगाने लगा। वह बहुत ज्यादा आक्रामक था। इसके बाद उसने कहा कि मुझे बम मिला है। उसकी बातें सुनकर विमान में बैठे लोग थोड़ा कंफ्यूज हो गए। यात्री के मुताबिक उसने एयरलाइन स्टाफ को धक्का दे दिया और उनसे झगड़ने पर आमादा हो गया। उसने बताया कि वह करीब छह फुट का तगड़ा शख्स था, जिसके सामने एयरहोस्टेस लाचार नजर आ रही थीं।

पुलिस ने क्या किया
विमान में सवार पैसेंजर ने आगे बताया कि इसके बाद एक शख्स ने उसे पीछे से पकड़ा और जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद कई लोग उसके ऊपर कूद गए। वह जमीन पर पड़े हुए कुछ देर तक संघर्ष करता रहा, लेकिन फिर हार मान ली। इसके बाद विमान की ग्लास्गो एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। पुलिस ने व्यक्ति को हथकड़ी लगाकर उतारा। जांच में सामने आया कि विमान में बम की धमकी झूठी थी। वहीं, पुलिस और ईजीजेट ने घटना को लेकर बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि समय रहते जरूरी कदम उठा लिए गए थे। अब सबकुछ ठीक है।

Share:

  • इंडिया vs भारत पर मोहन भागवत ने समझा दिया मूलमंत्र

    Mon Jul 28 , 2025
    कोच्चि: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने रविवार को केरल के कोच्चि में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास (Education Culture Upliftment Trust) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन ‘ज्ञान सभा’ (Knowledge House) में कहा कि इंडिया भारत है यह सही है, लेकिन भारत, भारत है. इसकी पहचान भारतीयता में है. भारत की पहचान बनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved