img-fluid

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर पुराना राग अलापा, 11 युद्धों को रुकवाने का किया दावा, जानिए क्‍या कहा ?

September 20, 2025

नई दिल्‍ली । अपने आप को नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) के लिए सबसे उपयुक्त दावेदार बताने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने एक बार फिर पुराना राग अलापा है। ट्रंप ने इस बार अपने द्वारा रुकवाए गए युद्धों की सूची को और बढ़ा दिया है। ट्रंप ने इस बार एक नहीं, दो नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर चल रहे 11 युद्धों को रुकवाने का दावा किया है। इस सूची में हमेशा की तरह भारत और पाकिस्तान (India and Pakistan) के बीच शुरू हुए जंग को रुकवाने का क्रेडिट भी शामिल है।

बता दें कि इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप अलग-अलग मंचों पर कभी 5 तो कभी 7 वैश्विक संघर्षों में मध्यस्थता का दावा कर चुके हैं। अब उन्होंने अमेरिकी सांसद बायरन डोनाल्ड्स का एक पुराना सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है जिसमें 11 युद्धों को रुकवाने का जिक्र है। इस सूची में भारत पाकिस्तान जंग के अलावा इजरायल ईरान कंबोडिया थाईलैंड जैसे देशों का जिक्र है। खास बात यह है कि सूची में 5 बार इजरायल का नाम है।


ट्रंप ने जो सूची साझा की है, वह कुछ इस तरह है:
आर्मेनिया-अजरबैजान
कंबोडिया-थाईलैंड
कांगो-रवांडा
मिस्र-इथियोपिया
भारत-पाकिस्तान
इजरायल बहरीन
इजरायल ईरान
इजरायल मोरक्को
इजरायल सूडान
इजरायल यूएई
सर्बिया-कोसोवो

भारत ने दिया है स्पष्ट जवाब
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप दर्जनों बार भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता कराने का दावा कर चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस सोशल मीडिया पोस्ट से एक दिन पहले भी यह दावा किया था। ट्रंप ब्रिटेन की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ संयुक्त ब्रीफिंग में बोल रहे थे। ट्रंप ने इस दौरान सात वैश्विक संघर्षों में मध्यस्थता का दावा करते हुए कहा कि उनकी “सबसे बड़ी निराशा” यह रही है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ चल रहे संघर्ष को लेकर उन्हें निराश किया। वहीं उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने में सफलता की बात की। हालांकि भारत ने ट्रंप के इन दावों को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है। भारत ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सीधी बातचीत के बाद ही युद्धविराम पर सहमति बनी थी।

Share:

  • पीएम मोदी आज करेंगे मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन

    Sat Sep 20 , 2025
    मुंबई. प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज मुंबई के बैलार्ड पियर स्थित अत्याधुनिक मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (MICT) का उद्घाटन करेंगे. इसे ‘क्रूज भारत मिशन’ के तहत विकसित किया गया है. यह टर्मिनल भारत की समुद्री संरचना को मजबूत करेगा और मुंबई को एक प्रमुख क्रूज पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करेगा. MICT: […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved