
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of america) साल 2021 के अंत तक इराक में अपने युद्ध मिशन को समाप्त ( US combat mission in Iraq by the end of 2021) कर देगा। राष्ट्रपति जो बाइडन(US President Joe Biden) ने सोमवार को इराकी प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी(Iraqi Prime Minister Mustafa Al-Kadhimi) के साथ बैठक में इस बात की पुष्टि की है।
राष्ट्रपति बाइडन(President Biden) ने कहा कि अमेरिकी सेना(American Army) इराकी बलों को आईएसआईएस (ISIS) के खिलाफ प्रशिक्षण और सहायता देना जारी रखेगी। वहीं जानकारी के मुताबिक इराक(Iraq) में संयुक्त राज्य अमेरिका के लगभग 2,500 सैनिक हैं। यहां अमेरिकी सैनिक आतंकवाद विरोधी अभियान और इराकी सुरक्षा बलों को प्रशिक्षण देते हैं।
जो बाइडन(joe Biden) की छवि एक शांतिप्रिय नेता की है जो किसी युद्ध के पक्ष में नहीं हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रपति बाइडन(President Biden) अगस्त के अंत तक अफगानिस्तान में अंतिम अमेरिकी सेना की वापसी(Last US troop withdrawal in Afghanistan) के साथ, दो अमेरिकी युद्ध अभियानों को अंतिम रूप दे रहे हैं जो तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने उनकी निगरानी में शुरू किए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved