img-fluid

अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपतियों के बाल, जानिए क्या है मिशन

February 21, 2023

वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों जॉर्ज वॉशिंगटन, जॉन एफ केनेडी, वाइट डी आइजनहावर और रोनाल्ड रीगन के बालों के सैंपल अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी की जा रही है। टेक्सास स्थित कंपनी केलेस्टिस इन बालों के सैंपल्स को अंतरिक्ष में भेजेगी। केलेस्टिस अवशेषों को अंतरिक्ष में दफनाने की विशेषज्ञ कंपनी है। अमेरिका में राष्ट्रपति दिवस के मौके पर रॉकेट द्वारा पूर्व राष्ट्रपतियों के डीएनए बालों के रूप में अंतरिक्ष में लॉन्च किए जाएंगे। इस मिशन को इस साल के अंत में लॉन्च किया जाएगा।

खबर के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपतियों के अलावा मशहूर टेलीविजन सीरीज स्टार ट्रेक के निर्माता जीन रोडेनबेरी और सीरीज के अन्य कलाकारों के अवशेष भी अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पूर्व राष्ट्रपतियों के बालों के सैंपल दान किए गए हैं और इनके साथ प्रमाण पत्र भी है।


केलेस्टिस ने बताया कि अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले बालों के सैंपल क्लाइमेट कंट्रोल फैसिलिटी में बीते कई सालों से रखे थे। केलेस्टिस के सह-संस्थापक और सीईओ चार्ल्स शेफर ने बताया कि अमेरिका के इन पूर्व राष्ट्रपतियों के डीएनए अंतरिक्ष में भेजकर हम अंतरिक्ष में इंसानों को भेजने के मिशन की नींव रख रहे हैं। साथ ही यह अंतरिक्ष में इंसानों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी रहेगा। जिस रॉकेट से बालों के सैंपल भेजे जाएंगे वह फ्लोरिडा के केप केनावेरल से उड़ान भरेगा। इसके साथ दो सैटेलाइट्स और चंद्रमा के लिए एक निजी लूनर लैंडर भी उड़ान भरेगा।

Share:

  • पाक में इमरान की 'जेल भरो' ललकार, लाहौर में धारा 144 लागू

    Tue Feb 21 , 2023
    लाहौर (Lahore)। पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब प्रांत (Punjab Province) की कार्यवाहक सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के विरोध प्रदर्शन और रैलियों के बीच आतंकी खतरों का हवाला देते हुए लाहौर के तीन इलाकों में सात दिन के लिए धारा 144 लागू कर दी है। धारा 144 इन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved