img-fluid

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ईरान के तट से गुजरे 7 जहाज, भारत की ओर 2, पाकिस्तान के लिए बड़ा तेल टैंकर रवाना

March 30, 2026

तेहरान। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव (Rising tensions in the Middle East) के बीच फारस की खाड़ी से सात जहाजों के निकलने की जानकारी सामने आई है। ये सभी पोत ईरान (ship iran) के तट से सटे संकरे मार्ग से गुजरते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पार कर आगे बढ़े। ट्रैकिंग डेटा के अनुसार इन जहाजों में एक तेल टैंकर, दो एलपीजी टैंकर और चार बल्क कैरियर शामिल थे।

बताया गया है कि इन सभी जहाजों ने ईरान के Larak Island और Qeshm Island के बीच से गुजरने वाला उत्तरी मार्ग अपनाया। यह रास्ता संवेदनशील माना जाता है और मौजूदा हालात में यहां से आवाजाही पर खास नजर रखी जा रही है।



  • रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे अहम जहाज तेल टैंकर ‘पी. अलीकी’ रहा, जो करीब 6.5 लाख बैरल सऊदी कच्चा तेल लेकर पाकिस्तान की ओर रवाना हुआ। वहीं दो एलपीजी टैंकर भारत की दिशा में बढ़ रहे हैं। इसके अलावा चार मालवाहक जहाज भी क्षेत्र से बाहर निकले, जिनमें दो ईरानी ध्वज वाले बताए गए हैं।

    डेटा के अनुसार, मार्च के पहले 23 दिनों में क्षेत्र से औसतन 1.6 मिलियन बैरल प्रतिदिन तेल का प्रवाह दर्ज किया गया। इस बीच ईरान ने कई जहाजों को खाड़ी छोड़ने की अनुमति भी दी है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसके ध्वज वाले 20 जहाजों को भी Strait of Hormuz से गुजरने की मंजूरी मिल सकती है।

    रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि ईरान से जुड़ा एक अन्य कच्चा तेल टैंकर ‘तवाना’ रविवार सुबह फारस की खाड़ी से रवाना हुआ। इस जहाज पर रूस के तेल व्यापार से जुड़े होने के कारण अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ द्वारा प्रतिबंध लगाए गए हैं।

    तनावपूर्ण हालात के बावजूद जहाजों की सीमित आवाजाही जारी है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस मार्ग से तेल आपूर्ति पर नजर बनी हुई है, क्योंकि यहां किसी भी व्यवधान का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है।

    Share:

  • Chardham Yatra : वाहनों के लिए आज से बनेंगे ग्रीन कार्ड.... 19 अप्रैल को खुलेंगे मंदिरों के पट

    Mon Mar 30 , 2026
    देहरादून। चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) पर जाने वाले वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड (Green Card.) सोमवार से बनने शुरू हो जाएंगे। हरिद्वार (Haridwar) के रोशनाबाद स्थित आरटीओ कार्यालय (RTO office) में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा इसका शुभारंभ करेंगे। परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के लिए वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी करने को लेकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved