
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) 12 और 13 सिंतबर को नई दिल्ली में होने वाले आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) में शामिल होने के लिए भारत आएंगे। दक्षिण अफ्रीका में रूसी दूतावास के एक बयान के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आने वाले हैं।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पुतिन
क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने पुष्टि की कि पुतिन नई दिल्ली में होने वाले इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। मौजूदा भू-राजनीतिक तनावों और ब्रिक्स समूह के भीतर बढ़ते सहयोग के बीच यह एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक जुड़ाव है।
दक्षिण अफ्रीका में रूसी दूतावास ने की पुष्टि
दक्षिण अफ्रीका में रूसी दूतावास ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस यात्रा के दौरान पुतिन के कार्यक्रम और द्विपक्षीय बैठकों से जुड़ी और जानकारियों का अभी इंतजार है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved