
मुंबई । मुंबई के सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) कार्यालय में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को जान से मारने की धमकी भरा ई मेल (ई मेल ) आया है। इस ई मेल में मुंबई के महत्वपूर्ण ठिकानों पर भी बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है। इस ई मेल के बारे में सुरक्षा एजेंसियां बेहद गोपनीयता बरत रही हैं। साथ ही शहर के महत्वपूर्ण ठिकानों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
सूत्रों के अनुसार मुंबई के सीआरपीएफ (CRPF) कार्यालय में 4-5 दिन पहले धमकी भरा ई मेल (E-mail) आया था। इस ई मेल पर लस्कर-ए-तैयबा (Laskar-e-taiba) नामक आतंकवादी संगठन उल्लेख किया गया है। ई मेल में कहा गया है कि भारत में 11 से ज्यादा आतंकवादी संगठन व आत्मघाती टीम कार्यरत हैं। तीन राज्यों में 200 किलोग्राम से ज्यादा हाईग्रेड आरडीएक्स भेजा जा चुका है। साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर भी हमला किए जाने का प्लान किए जाने की जानकारी दी गई है। ई मेल में लिखा गया है कि हम अज्ञात हैं। हम एक आर्मी हैं। हम माफ नहीं करते। हम भूलते नहीं है। हमारी प्रतीक्षा करो। इस ई मेल की गोपनीय जांच जारी है और इनपुट का पता लगाया जा रहा है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved