img-fluid

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर लिखा चुप, फैंस हुए हैरान और पूछा क्या हो गया सर

February 20, 2026

नई दिल्ली । अमिताभ बच्चन, (Amitabh Bachchan)जो सोशल मीडिया(Social media) पर हमेशा सक्रिय रहते हैं, ने हाल ही में Amitabh Bachchan अपने एक्स (X) प्लेटफ़ॉर्म(X Platform) पर एक क्रिप्टिक पोस्ट(Cryptic Post) किया, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा: “टी 5661 (i) – CHUUUUUUPPPP”, जिसे पढ़कर उनके फॉलोअर्स समझ नहीं पाए कि बिग बी(Big B) किसे चुप करवा रहे हैं या यह पोस्ट किस संदर्भ में है।

बिग बी अपने पोस्ट में अक्सर अपने विचार, कविताएं और छोटे-छोटे नोट्स साझा करते हैं, जिन्हें फैंस बड़ी उत्सुकता से पढ़ते हैं। लेकिन इस बार उनका यह “चुप” वाला पोस्ट अलग ही स्तर का था। पोस्ट के तुरंत बाद ही फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “अमिताभ बच्चन जी, क्या हो गया?” जबकि दूसरे ने पूछा, “यह क्या है सर? कोड को प्लीज एक्सप्लेन करें।”

पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी खूब आईं। एक यूजर ने मज़ाकिया अंदाज में लिखा, “सर, आपको बोलते रहना चाहिए। उम्मीद करते हैं कि आप कभी चुप नहीं होंगे।” वहीं, एक और फैन ने लिखा, “जब अमिताभ बच्चन चुप कहते हैं तो यह सिर्फ एक शब्द नहीं है, यह एक युग है, एक एटिट्यूड है।” इस पोस्ट पर डेढ़ हजार से अधिक लोग रिप्लाई कर चुके हैं, 800 से ज्यादा लोगों ने इसे रीपोस्ट किया, और 4,500 से अधिक फॉलोअर्स ने लाइक किया।

कुछ फैंस ने इस क्रिप्टिक पोस्ट का मतलब जानने के लिए एआई ग्रोक का भी इस्तेमाल किया। ग्रोक ने बताया कि “CHUUUUUUPPPP” का मतलब हिंदी में “शटअप” होता है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ कि अमिताभ ने इसे किस संदर्भ में लिखा, लेकिन फैंस इसे उनके व्यंग्यात्मक और मज़ाकिया अंदाज के तौर पर ले रहे हैं।

बिग बी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने हाल ही में Vettaiyan में काम किया था, जिसमें उनके साथ Rajinikanth लीड रोल में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन कर पाई। फिलहाल अमिताभ फिल्मों से थोड़ी दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन उनके फैंस को उनकी आने वाली फिल्में लेकर काफी उत्सुकता है।

 


  • अमिताभ जल्द ही Section 84 में दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ Nimrat Kaur और Abhishek Banerjee भी हैं। इसके अलावा वह Kalqi 2898 AD 2 में भी नजर आएंगे। पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण और प्रभास लीड रोल में थे, लेकिन दूसरे पार्ट में दीपिका शामिल नहीं होंगी।

    फैंस अमिताभ के इस सोशल मीडिया पोस्ट के पीछे का रहस्य जानने को लेकर उत्साहित हैं। चाहे यह उनके मजाकिया अंदाज का हिस्सा हो या किसी अंदर की बात का संकेत, बिग बी का यह “चुप” वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

    Share:

  • इंदौर: ट्रैफ़िक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही, ड्रोन से रखी जा रही है नजर

    Fri Feb 20 , 2026
    इंदौर। इंदौर शहर में यातायात नियमों को तोड़ने वालों के लिए और बुरी खबर है, अब यातायात पुलिस प्रमुख चौराहों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी, और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। यातायात के प्रभारी डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों पर बाइक सवार और कार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved