img-fluid

आंध्र प्रदेश : बजरी से लदे डंपर से बस की टक्कर के बाद लगी आग, 10 लोग जिंदा जले…

March 26, 2026

नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मरकापुरम (Markapuram) जिले में एक भयावह सड़क दुर्घटना (Road Accident) ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है. रायवरम के पास एक निजी ट्रैवल्स बस (Bus ) और एक टिपर लॉरी (Tipper Lorry) के बीच हुई टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिसमें 10 यात्रियों की जलकर मौत हो गई. कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना तब हुई जब हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस जगतियाल (तेलंगाना) से विनजमूर जा रही थी. बस एक स्टोन क्वारी के पास टिपर लॉरी से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस तुरंत आग की चपेट में आ गई और पूरी तरह जलकर राख हो गई. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 यात्री बस में फंस गए और जलकर मर गए, जबकि लगभग 20 घायल यात्रियों को पास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.


  • जिला पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया. घायलों को तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से बात की और स्थिति की समीक्षा की. सीएम ने घायलों के इलाज के बारे में विस्तार से पूछताछ की और निर्देश दिया कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर मेडिकल सुविधा मुहैया कराई जाए. उन्होंने दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कराने और विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश भी दिए हैं.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की दुर्घटनाएं बेहद दुखद हैं और सरकार घायलों के परिवारों तथा मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद पहुंचाएगी. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि दुर्घटना की वजह ही जांच हो. पुलिस ने दोनों वाहनों के ड्राइवरों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है. यह दुर्घटना उन परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति है जिनके सदस्य बस में सवार थे. मृतकों की पहचान का काम चल रहा है और शवों को परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. मुख्यमंत्री ने पूरे मामले पर नजर रखने के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित करने के संकेत भी दिए हैं.

    Share:

  • पाकिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके से कांपी धरती, 4.6 मापी गई तीव्रता

    Thu Mar 26 , 2026
    इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) में भूकंप (Earthquake) के तेज झटके लगे हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी National Center for Seismology.- (NCS) के अनुसार, आज सुबह पाकिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र बलूचिस्तान के बारखान से लगभग 55 किलोमीटर उत्तर में स्थित था. सुबह-सुबह कांपी धरती एनसीएस के अनुसार, भूकंप 26 मार्च […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved