
नई दिल्ली । जाने माने धार्मिक कथावाचक अनिरुद्धाचार्य (Aniruddhacharya) ने महिलाओं (Women) को लेकर दिए गए विवादित बयान (Disputed statements) पर माफी मांग ली है। अपने आश्रम में श्रद्धालुओं के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने लड़कियों की शादी और चरित्र को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके बाद महिलाओं ने महिलाओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए अनिरुद्धाचार्य ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा, मैंने कुछ महिलाओं के बारे में कहा था ना कि सबके बारे में। उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल होने से पहले प्रमुख शब्द को ही काट दिया गया था इसीलिए मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया।
अनिरुद्धाचार्य ने कहा था कि लड़कियों की शादी की सही उम्र 25 वर्ष से पहले ही होनी चाहिए। उनके अनुसार, अगर लड़कियों की शादी देर से होती है तो उनके कई बॉयफ्रेंड बन जाते हैं जिनकी संख्या 4 से 5 तक हो सकती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस प्रकार के संपर्कों का असर लड़कियों के वैवाहिक जीवन पर पड़ता है। आज की जीवनशैली और सोशल मीडिया के चलते लड़कियों के जीवन में स्थिरता कम हो रही है। इसलिए माता-पिता को चाहिए कि वे समय रहते बेटियों की शादी तय कर दें। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई थी।
अनिरुद्धाचार्य के इस बयान को प्रयागराज में महिला संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नारी विरोधी और असंवेदनशील बताया है। उनका कहना है कि यह बयान न सिर्फ महिलाओं की आज़ादी और गरिमा पर आघात करता है, बल्कि सामाजिक के दृष्टिकोण को भी पीछे ले जाता है।
अनिरुद्धाचार्य ने क्या कहा था
अनिरुद्धाचार्य ने वैवाहिक संबंधों को लेकर कहा था, लड़की लाते हैं 25 साल की। अब 25 साल की लड़की चार जगह मुंह मार चुकी होती है। सब नहीं पर बहुत। जब जवान होके आएगी तो स्वाभाविक है कि उसकी जवानी कहीं फिसल जाएगी। बता दें कि अनिरुद्धाचार्य मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के वृंदावन में उनका गौरी गोपाल आश्रम चलता है। इसमें गायों की सेवाकी जाती है। इसके अलावा वह वृद्धाश्रम भी चलाते हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved