
इंदौर। एक व्यापारी से फर्जी पुलिसकर्मी बनकर 17 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को पकड़ा था। उनसे पूछताछ के बाद कल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अब मामले के सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।
कुछ दिन पहले इंदौर के एक व्यापारी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने 17 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। पांच लोगों ने खुद को ईओडब्ल्यू का अफसर बताकर उसको बैंक ले जाकर 17 लाख रुपए निकलवाए थे।
इसके लिए उन्होंने एक लाल बत्ती की गाड़ी का भी उपयोग किया था। मामले में प्रमुख आरोपी देवेंद्र मडक़े को क्राइम ब्रांच ने तीन दिन पहले पकड़ा था। वहां उसकी पत्नी ने पुलिस टीम पर कुत्ता छू कर दिया था, जिसने एक जवान को काट लिया था। इस मामले में भी अलग से केस दर्ज किया गया था। देवेंद्र की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने दो दिन पहले सतीश को बाणगंगा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। कल क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी शिव उर्फ नीलेश को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved