
इन्दौर। क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने तीन साल से फरार चल रहे एक फर्जी जमानतदार (fake guarantor) को गिरफ्तार किया। वह दस सालों से लोगों की फर्जी जमानत दे रहा था। इस गिरोह के 37 आरोपियों को पुलिस (Police) गिरफ्तार (arrested) कर चुकी है।
कुछ दिन पहले आत्महत्या के मामले में फर्जी जमानत लेने वाली सलोनी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। उसकी जमानत केदार डाबी नामक व्यक्ति ने दी थी। सबसे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने हातोद के रमेश को गिरफ्तार किया था। वह भी तीन साल से फरार था और दस केस में फर्जी जमानत दे चुका था। कल रात फिर क्राइम ब्रांच ने इस मामले में अकरम उर्फ बिजली निवासी हिना पैलेस खजराना को गिरफ्तार किया। वह भी दस सालों से फर्जी जमानत दे रहा था और तीन साल से पुलिस को उसकी तलाश थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved