
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कोरोना वायरस वैक्सीन का पहला टीका लगवाया है। गुटेरेस ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा,‘‘मैं भाग्यशाली और आभारी हूं कि आज मैंने कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाया। यह सुनिश्चित किया जाना बेहद जरूरी है कि यह वैक्सीन दुनिया भर में सभी लोगों को उपलब्ध हो। इस महामारी के साथ हम में से कोई भी तब तक सुरक्षित नहीं है जब तक हम सभी सुरक्षित नहीं हैं।’’ गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गत वर्ष 11 मार्च को कोरोना वायरस के प्रसार को महामारी घोषित किया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved