मुंबई (Mumbai) बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने बॉलीवुड को लेकर एक टिप्पणी में कहा है कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ‘जमींदारी’ रवैया है। कई निर्देशक अपने फायदे के लिए दूसरे व्यक्ति पर हावी होना चाहते हैं। इसके साथ ही अनुराग फिल्म इंडस्ट्री की कुछ अन्य समस्याओं पर भी खुलकर बोले।
मीडिया से बातचीत में अनुराग ने कहा, “इस रवैये को पितृसत्तात्मक के बजाय जमींदारी रवैया कहा जाना ज्यादा उपयुक्त होगा। फिलहाल यही रवैया फिल्म इंडस्ट्री में देखने को मिल रहा है। कई निर्देशक अपने फायदे के लिए दूसरे व्यक्ति पर हावी होना चाहते हैं। बहुत से लोग अब भी मुझे नए लोगों के साथ काम करते समय प्रॉफिट शेयरिंग और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने की सलाह देते हैं, लेकिन यह मेरा तरीका नहीं है, मैं किसी को अपना गुलाम समझना पसंद नहीं करता।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved