img-fluid

आखिरी महीने में पसीना बहा रहीं अनुष्का शर्मा

January 05, 2021

इसी महीने मां बनने जा रहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा Anushka Sharmaका जिम करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा ट्रेड मिल पर दौड़ लगाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना यह वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। पहले बच्चे को जन्म देने जा रहीं अनुष्का शर्मा ने जिम के दौर सफेद रंग की टीशर्ट और काले रंग की जेगिंग पहनी हुई है।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)  इससे पहले भी कई बार प्रेगनेंसी के दौरान व्यायाम करती नजर आई हैं। एक बार उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शीर्षासन करती हुई तस्वीर शेयर की थी। इस दौरान विराट कोहली अनुष्का शर्मा की मदद कर रहे थे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इसी महीने पैरेंट बनने वाले हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा को कई बार डॉक्टर के यहां जाते देखा गया था। यही नहीं अनुष्का शर्मा ने पिछले सप्ताह महिलाओं के मुद्दों पर निकलने वाली मैगजीन Vogue को इंटरव्यू दिया था। यही नहीं उन्होंने मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट भी कराया था। अनुष्का शर्मा ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं, हालांकि इस फोटो पर उनकी सोशल मीडिया पर आलोचना भी हो रही है।

मैगजीन से बातचीत में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने कोरोना काल में प्रेगनेंसी के अनुभव को लेकर कहा था, ‘इस मामले में मेरे लिए यह अजीब फायदेमंद रहा है। हम जब डॉक्टर के यहां विजिट करने जाते थे तो सड़कें खाली रहती थीं औैर कोई भी हमें देख नहीं सकता था।’ अनुष्का शर्मा ने कहा कि इसके चलते मुझे अपनी प्रेगनेंसी को कुछ महीने तक छिपाने में मदद मिली थी।

बता दें कि विराट और अनुष्का (Anushka Sharma)  ने खुद ही अपने घर नन्हे मेहमान के आने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। अनुष्का ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की थी और पीछे विराट कोहली खड़े थे। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘और तब हम तीन होंगे। जनवरी 2021 में आ रहा है।’ बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पैटरनिटी लीव पर ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौट कर आए हैं। इससे पहले अनुष्का शर्मा आईपीएल सीजन के दौरान पति के साथ दुबई में ही थीं, लेकिन टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वह अपने माता-पिता के पास मुंबई आ गई थीं।

Share:

  • प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर 1.59 करोड़ का जुर्माना, 12 स्थानों पर काम रोकने का आदेश

    Tue Jan 5 , 2021
    नई दिल्ली । दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के स्तर को कम करने की दिशा में कदम उठाते हुए केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर 1.59 करोड़ रुपये का पर्यावरण क्षतिपूर्ति जुर्माना लगाया है। इसके साथ धूल कण उड़ाने वाले 12 स्थानों पर निर्माण कार्य़ों को रोक दिया गया है। दिल्ली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved