मुंबई। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जो पहले योगा टीचर थीं। लेकिन फिर उन्होंने फिल्मों में एंट्री ली और अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस
कई एक्टर्स हैं जो एक्टिंग में प्रोफेशन शुरू करने से पहले किसी दूसरे प्रोफेशन में होते हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जो पहले योगा टीचर थीं और आज साउथ की पॉपुलर और टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
अनुष्का शेट्टी
जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं वह हैं अनुष्का शेट्टी। जी हां अनुष्का पहले योगा टीचर थीं।
अनुष्का की फिल्मों की शुरुआत
अनुष्का ने फिर कई फिल्में की और इसके बाद उन्होंने दी सुपरहिट फिल्म बाहुबली। फिल्म में अनुष्का ने देवसेना का किरदार निभाया था।
दोनों पार्ट ने किया धमाल
बाहुबली 1 ने भारत में 516 करोड़ की कमाई की थी और वर्ल्डवाइड 650 करोड़ कमाए थे। वहीं दूसरे पार्ट ने 1,416.9 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1788.06 करोड़ कमाए थे।
दोनों पार्ट का कलेक्शन
अनुष्का की एक ही फिल्म के दोनों पार्ट ने वर्ल्डवाइड 2400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इसके अलावा अनुष्का की नेटवर्थ भी 133 करोड़ है।
अनुष्का की फिल्म
अनुष्का लास्ट फिल्म घाटी में नजर आई थीं। अब वह कथानार: द वाइल्ड सॉर्सेरर में नजर आने वाली हैं।
पर्सनल लाइफ
अनुष्का की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका प्रभास के साथ काफी नाम जुड़ा है। हालांकि दोनों ने इसे हमेशा गलत बताया और एक-दूसरे को दोस्त बताया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved