img-fluid

‘कोई भी अमित शाह से मिल सकता है’, राज ठाकरे की मुलाकात पर बोले केंद्रीय मंत्री अठावले

July 07, 2025

मुंबई। शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने एक साप्ताहिक लेख में मनसे प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) पर तीखा तंज कसा और शिवसेना यूबीटी के मुश्किल वक्त में राज ठाकरे के अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात पर सवाल खड़े किए। संजय राउत का यह लेख ऐसे समय सामने आया है, जब बीते शनिवार को ही राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) करीब दो दशक बाद एक ही मंच पर दिखाई दिए।


  • संजय राउत के लेख पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि राज ठाकरे महाराष्ट्र के एक जाने-माने नेता हैं और उन्होंने बालासाहेब ठाकरे से अलग होकर अपनी पार्टी बनाई। उन्होंने पीएम मोदी का भी समर्थन किया। ऐसे में उनकी बैठक को निशाना बनाना सही नहीं है। एक गृह मंत्री होने के नाते अमित शाह से कोई भी मिल सकता है और यही लोकतंत्र है।’ अठावले ने ब्रिक्स सम्मेलन पर कहा कि पीएम मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन में पहलगाम आतंकी हमले का मुद्दा उठाया और अन्य देशों ने भी एक सुर में इसकी निंदा की।

    Share:

  • खंडवा में मुस्लिम युवक चला रहा था 'राजवीर ढावा', भक्तों के खाने में हड्डी निकलने के बाद बवाल

    Mon Jul 7 , 2025
    खंडवा: गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) पर्व पर धूनीवाले दादाजी धाम में दर्शन के लिए पूरे देश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु खंडवा (Khandwa)  पहुंच रहे हैं. धार्मिक आस्था से ओतप्रोत इन भक्तों का स्वागत जगह-जगह निशुल्क भंडारों (Free Bhandars) और जलसेवा के माध्यम से किया जा रहा है, लेकिन इस श्रद्धा और भक्ति के माहौल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved