पूर्व सांसद ने अपने नाम के आगे लगाया शूद्र

आजमगढ़। दल बदलने में माहिर पूर्व बाहुबली सांसद रमाकांत यादव चर्चा में बने रहने को हर महीने कोई न कोई शिगूफा खड़ा कर रहे हैं। पहले सपा ज्वाइन करते ही कोरोना को केंद्र सरकार का छलावा बताया था और फिर पलटी मार गए थे। अब खुद को चर्चा में रखने का उन्होंने नया तरीका अपनाया … Read more

यूपीः कानपुर में लैब असिस्टेंट की फिरौती देने के बाद हत्या

परिजन का आरोप पुलिस जिम्मेदार कानपुर। कानपुर पुलिस एकबार फिर आरोपों के घेरे में है। इस बार आरोपों की वजह है एक लैब असिस्टेंट की अपहरण के बाद हत्या। 22 जून को लैब असिस्टेंट का अपहरण हुआ था। लाचार और परेशान परिजन उसे छुड़ाने के लिए चौकी प्रभारी, थानेदार से लेकर पुलिस अधीक्षक तक के … Read more

उप्र में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण से बाहर: अखिलेश यादव

लखनऊ। भाजपा की नफरत फैलाने और असहिष्णुता को बढ़ावा देने की रीतिनीति के नतीजे सामने आने लगे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण से बाहर है। प्रदेश की जनता सक्ते में है। ये बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही। उन्होंने कहा कि जबसे भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ … Read more

पुलिस के हत्यारे को सम्मान देकर जवानों का मनोबल गिरा रही भाजपा : अखिलेश यादव

लखनऊ। भाजपा द्वारा एक इंस्पेक्टर की हत्या के कथित आरोपित को बुलंदशहर का पदाधिकारी बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधी को पार्टी में इस तरह का सम्मान मिलेगा तो यकीनन इससे हमारे पुलिस अधिकारियों का मनोबल गिरेगा। अखिलेश यादव ने रविवार को सुबह … Read more

मां-बेटी आत्मदाह केस: एमआईएम नेता गिरफ्तार, कांग्रेस नेता सहित 4 पर एफआईआर

चार पुलिसकर्मी निलंबित अखिलेश और मायावती ने किया बीजेपी सरकार पर हमला लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोकभवन के सामने अमेठी की मां-बेटी द्वारा आत्मदाह किए जाने की घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। एक तरफ अमेठी में एसओ सहित 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ … Read more

झूठे दावों के बल पर अपने दिन काट रही हैं भाजपा की राज्य-केन्द्र सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकारें केन्द्र की हों या राज्य की झूठे दावों के बल पर ही अपने दिन काट रही हैं। अपनी गलत नीतियों के चलते उन्होंने देश का भारी नुकसान किया है। लेकिन, उसके लिए उन्हें न तो संकोच है और … Read more

स्वास्थ्य सेवाएं सपा सरकार की व्यवस्था, भाजपा ने बर्बाद किया : अखिलेश यादव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। इस वजह से सरकार को अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सप्ताह में चार दिन ही उन्हें कार्यालय में बुलाना चाहिए। ये बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में … Read more

गैंगस्टर विकास दुबे का यूपी के बड़े नेताओं अखिलेश और मायावती के साथ करीबी रिश्ता आया सामने

पुराना वीडियो वायरल बहन जी से अच्छे रिश्ते होने की बात दुबे ने कबूली थी पूर्व सीएम अखिलेश के साथ दुबे के गुर्गे अरविंद त्रिवेदी उर्फ गुड्डन की तस्वीर भी वायरल लखनऊ। कानपुर के चौबेपुर थाना इलाके में गत 2 जुलाई को दबिश देने गई यूपी पुलिस टीम के 8 पुलिसकर्मियों को शहीद कर देश … Read more

विकास दुबे का एनकाउंटर उसके मददगारों को बचाने की कोशिश : अखिलेश यादव

लखनऊ। कानपुर नगर के बिकरू गांव में आठ पुलिस कर्मियों की नृशंस हत्या के आरोपी विकास दुबे के एनकाउण्टर के साथ उन सभी सबूतों, साक्ष्यों का भी एनकाउण्टर हो गया है, जिससे अपराधियों, पुलिस और सत्ता में बैठे उसके संरक्षकों के चेहरे बेनकाब होतें। यह घटनाक्रम उन सभी को बचाने की कोशिश भी है जो … Read more

दिग्विजयसिंह ने विकास दुबे एनकाउंटर पर उठाए सवाल

भोपाल। दुर्दांत अपराधी और कानपुर शूटआउट के दोषी विकास दुबे के एनकाउंटर पर कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवालिया निशान लगा दिए हैं। उनका कहना है कि यदि विकास दुबे का एनकाउंटर नहीं होता तो यह सरकार पलट जाती। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी विकास दुबे एनकाउंटर पर … Read more