
इंदौर: इंदौर के महाधिवक्ता कार्यालय में पहली बार अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर महिला एडवोकेट को पदस्थ किया गया है. सीनियर एडवोकेट अर्चना खेर अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में प्रशासनिक के साथ लिटिगेशन की जिम्मेदारी संभालेंगी.

मध्य प्रदेश के विधि एवं विधायक कार्य विभाग द्वारा आज इस संबंध में आदेश जारी किया गया है. उल्लेखनीय है कि अतिरिक्त महाधिवक्ता उमेश गजांकुश को प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) जोधपुर बेंच में न्यायिक सदस्य बनाए जाने के बाद यह पद रिक्त हुआ था. गौरतलब है कि अग्निबाण ने कुछ दिन पहले ही इस संबंध में समाचार प्रकाशित किया था.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved