img-fluid

अर्जुन कपूर ने लगाई ब्रेकअप की खबरों पर मुहर, बोले- अभी सिंगल हूं

October 29, 2024

मुंबई। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Arjun Kapoor and Malaika Arora) का रिलेशनशिप कई सालों तक सुर्खियों में रहा। सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी टूटने के बाद अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में आईं मलाइका अरोड़ा का यह अफेयर एज गैप के चलते भी चर्चा में रहा था। अब अर्जुन कपूर ने खुद ही इस बात का ऐलान कर दिया है कि वह सिंगल हैं। सिंघम अगेन में निगेटिव रोल प्ले कर रहे अर्जुन कपूर ने मुंबई के शिवाजी पार्क में ठाकरे परिवार की दीवाली पार्टी में इस बात का ऐलान किया कि अब वह सिंगल हैं।

अर्जुन कपूर ने किया सिंगल होने का ऐलान
अर्जुन कपूर ने फाइनली अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर खुलकर जवाब दिया है। एक्टर साल 2018 से मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे थे। दोनों ने सोशल मीडिया पर कई बार साथ में रोमांटिक तस्वीरें भी पोस्ट कीं। कई बार कपल को किसी खूबसूरत ट्रिप पर जाते और एक दूसरे के साथ क्वालिटी वक्त बिताते भी स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर एक ताजा वीडियो सामने आया है जिसमें अर्जुन कपूर ने हाथ में माइक थामकर सबके सामने कहा- अभी सिंगल हूं मैं रिलैक्स। वीडियो मिनटों में वायरल हो गया है।




वीडियो पर ऐसा है पब्लिक का रिएक्शन
अर्जुन कपूर ने पास खड़ी महिला की तरफ इशारा करते हुए कहा- इन्होंने टॉल एंड हैंडसम बुला दिया तो लगा कि शादी की बात करने वाली हैं, इसलिए बता दिया मैंने। बात करें इस वीडियो पर पब्लिक के रिएक्शन की तो लोग एक्टर के मजे लेते दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा- सिंगल ही रहेगा हमेशा। वहीं एक ने लिखा- नॉट इंट्रेस्टेड। एक यूजर ने कमेंट किया- अभी तो और अच्छा मिलेगा इसको। एक फीमेल फैन ने वीडियो पर कमेंट किया- मैं अवेलिबल हूं सर जी। इसी तरह के ढेरों कमेंट वीडियो पर आए हैं।


अर्जुन और मलाइका की पर्सनल लाइफ
बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान साल 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों का एक बेटा भी है और फिर लंबी चली यह शादी साल 2017 में टूट गई। इसके बाद मलाइका अरोड़ा अरबाज खान के साथ और अरबाज खान शूरा खान के साथ रिलेशनशिप में आ गए। जहां एक तरफ अरबाज खान की शूरा खान से कुछ वक्त पहले शादी हो गई वहीं अर्जुन कपूर के बयान से साफ है कि मलाइका अरोड़ा का प्यार मुकम्मल नहीं हो सका है। बात अर्जुन कपूर की अपकमिंग मूवी की करें तो वह सिंघम अगेन में एक लंबी चौड़ी स्टार कास्ट के साथ नजर आएंगे।

Share:

  • KBC 16: बिग बी ने सुनाया वो यादगार किस्सा, जब रतन टाटा ने मांग लिए पैसे तो...

    Tue Oct 29 , 2024
    मुंबई। कौन बनेगा करोड़िपति 16 (KBC 16) का एक एपिसोड शूट करने के दौरान अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में दिवंगत दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा की खूब सराहना की। शो का नया प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है जिसमें अमिताभ बच्चन को हॉट सीट पर बैठे गेस्ट कंटेस्टेंट बोमन ईरानी और फराह खान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved