उत्तर प्रदेश देश

भीषण सड़क हादसे में सेना के लेफ्टि‍नेंट और उनकी मां की मौत, 7 लोग घायल

प्रयागराज। प्रयागराज के सराय इनायत थाना क्षेत्र के बीकापुर में हुए एक भीषण हादसे में सेना के एक लेफ्टिनेंट और उनकी मां की मौत हो गई, जबकि पत्‍नी, बहन और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चला रहे लेफ्टिनेंट के चाचा को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भि‍जवाया, जबकि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी कार में सवार चार लोग भी घायल हो गए हैं, जिनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।


परिवार के साथ वेस्‍ट बंगाल अपने घर वापस लौट रहे थे लेफ्ट‍िनेंट
दुर्गापुर पश्चिम बंगाल के रहने वाले सैयद आरिफ हुसैन मुंबई में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कंपनी में इंजीनियर के पद पर रहते हुए तीन साल पहले सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए थे। आरिफ अपने परिवार के साथ कौशाम्बी जिले के पाइंसा थाना क्षेत्र के अफजलपुर वारी गांव अपने मामा के यहां घूमने आए थे। वह रविवार दोपहर परिवार के साथ वेस्ट बंगाल अपने गांव वापस जा रहे थे, तभी जीटी रोड बीकापुर के पास उनकी कार का टायर पंचर हो गया, जिससे कार अनियंत्र‍ित होकर सामने से आ रही स्कार्पियो से टकरा गई।


लेफ्टिनेंट और उनकी मां की मौके पर ही मौत
हादसे में लेफ्टिनेंट सैयद आरिफ हुसैन और उनकी मां आबिदा बेगम (59) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कार में सवार लेफ्टिनेंट की पत्नी फारिया बेगम, बहन फरीना बेगम और तीन साल के बेटा हम्द हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। आरिफ के चाचा अरशद हुसैन कार चला रहे थे, जिन्‍हें मामूली चोटें आई हैं। हादसे में स्कार्पियो सवार रजनीश त्रिपाठी, उनकी पत्नी पूनम, 14 साल के बेटे प्रतीक और 12 साल के बेटा आजाद भी घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजवाया।

Share:

Next Post

अंपायर मेनन ने दी चेतावनी तो उलझे कप्तान Virat Kohli, जानें पूरा मामला

Mon Feb 15 , 2021
चेन्नई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पहले की तरह आक्रामक और जोश में नजर आ रहे हैं। पहले टेस्ट में शांत और बदले-बदले से नजर आए विराट इस टेस्ट में बिल्कुल विपरीत नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन दर्शकों […]