
नई दिल्ली। भारतीय सेना की डेयरडेविल्स टीम ने कीर्तिमान रचा है। डेयरडेविल्स, भारतीय सेना की मोटरसाइकिल राइडर टीम है, जो गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर परेड करने वाली है। इस टीम ने 20 जनवरी को कर्तव्य पथ पर एक कारनामा किया, जिसके तहत 40 जवानों ने सात मोटरसाइकिलों पर 20 फीट ऊंचा मानव पिरामिड बनाया। डेयरडेविल्स टीम ने इस मानव पिरामिड के साथ कर्तव्य पथ पर विजय चौक से लेकर इंडिया गेट तक, कुल दो किलोमीटर की दूरी तय की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved