
डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च के स्टेडियम में खेला गया जिसको टीम इंडिया 4 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से बॉलिंग में काफी बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला। मेजबान न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 180 के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी जिसमें टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह का कमाल देखने को मिला जिन्होंने 2 विकेट लेने के साथ एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। अर्शदीप सिंह अब टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह का गेंद से कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने अपने 4 ओवर्स में 33 रन देने के साथ 2 अहम विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ अर्शदीप एक साल में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए, जिसमें उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के 4 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। भुवनेश्वर ने साल 2022 में टी20 इंटरनेशनल में कुल 37 विकेट हासिल किए थे तो वहीं अब नंबर-1 की पोजीशन पर काबिज अर्शदीप सिंह के नाम 38 विकेट दर्ज हो चुके हैं, जिसमें और इजाफा होना तय है।
टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर्स टीमों की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ियों में एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड आयरलैंड के जोसुआ लिटिल के नाम पर है, जिन्होंने साल 2022 में कुल 39 विकेट हासिल किए थे। ऐसे में इस लिस्ट में अभी संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर काबिज अर्शदीप सिंह यदि तीन विकेट और हासिल कर लेते हैं तो वह जोसुआ को पीछे छोड़ नंबर-1 की पोजीशन पर काबिज हो जाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved