
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के पांगिन (Pangin of Arunachal Pradesh) में शुक्रवार रात भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी(National Center for Seismology) के मुताबिक भूकंप ((Earthquake)) के झटके रात करीब 9:51 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की 5.1 गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी(National Center for Seismology) ने भूकंप की पुष्टि की है।
भूकंप (Earthquake)के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved