मुंबई । भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू (Bhojpuri cinema superstar Arvind Akela Kallu) अपने नए सांग ‘ए गर्लफ्रेंड बनबु का’ में रैप करते नजर आ रहे हैं। इस सांग में अरविंद अकेला कल्लू का साथ दिया हैं सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Singer Antara Singh Priyanka) ने। साथ ही सांग में भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड को अपनी दिलकश अदाओं और निगाहों से मदहोश कर देने वाली ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी भी नजर आ रही है।
ये वीडियो सॉन्ग ‘ए गर्लफ्रेंड बनबु का’ को वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी के ऑफिशियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद भी मिल रहा है। अरविन्द अकेला कल्लू और नीलम गिरी के लाजवाब परफॉर्मेन्स वाला ये गाना काफी धमाल कर रहा है। मस्ती से भरपूर इस वीडियो सॉन्ग को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कल्लू और नीलम की जोड़ी इस गाने में फुल टू इंटरटेन कर रही है। फैंस को इस गाने में अरविन्द अकेला कल्लू और नीलम गिरी की केमिस्ट्री गजब की लग रही हैं। वीडियो को कुछ ही घंटे में लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved