img-fluid

अरविन्द मेनन की फिर प्रदेश में इंट्री, चुनावी पर्यवेक्षक बनाया

November 26, 2024

  • पार्टी का प्रदेश में काम देखने वाले सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश भी लिए कमेटी में

इन्दौर (Indore)। आगामी दिनों में होने वाले जिले और प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए भाजपा ने अलग-अलग राज्यों में कमेटियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश में लंबे समय तक काम करने वाले अरविन्द मेनन को चुनावी पर्यवेक्षक बनाया गया है। कमेटी में राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश भी शामिल किए गए हैं जिन्हें प्रदेश का लंबा अनुभव है। अगले महीने से प्रदेश में मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के चुनाव होना है। मंडल के चुनाव में प्रदेश के स्थानीय नेताओं को ही जवाबदारी सौंपी गई हैं, लेकिन जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के लिए भाजपा के केन्द्रीय नेतत्व ने सभी राज्यों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को भेजा है।


ये लोग राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और प्रदेश इकाई के समन्वय के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद गजेन्द्र पटेल तथा राष्ट्रीय मंत्री अरविन्द मेनन को जवादबारी सांैपी हैं। इन्हें मध्यप्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना का प्रभार भी दिया गया है। सांसद पटेल खरगोन से ही हैं। वहीं शिवप्रकाश भी प्रदेश से भलीभांति परिचित हैं और यहां प्रभारी का काम भी देख चुके हैं। अरविन्द मेनन तो इंदौर संभाग के संभागीय संगठन मंत्री और बाद में प्रदेश के संगठन महामंत्री भी रहे। उन्हें प्रदेश में काम करने का लंबा अनुभव हैं। इन नेताओं को प्रदेश में जवाबदारी देने के बाद माना जा रहा है कि वे यहां के राजनीतिक समीकरणों को साधने में सफल होंगे। अगर चुनाव को लेकर कोई विरोधाभास होता भी हैं तो ये नेता उसे राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी से समन्वय स्थापित कर सुलझा लेंगे। इसके अलावा अन्य प्रदेशों में भी चुनावी पर्यवेक्षकों की घोषणा कर पार्टी ने कर दी है।

Share:

  • Bihar: राजद विधायकों के साथ तेजस्वी विधानसभा परिसर में कर रहे प्रदर्शन; सरकार पेश करेगी दो बिल

    Tue Nov 26 , 2024
    पटना. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) विधानसभा परिसर पहुंचे और राजद (RJD) के विधायकों के साथ हंगामा करने लगे। तेजस्वी यादव और उनके विधायक 65 फीसदी आरक्षण (Reservation), नौकरी, डोमिसाइल, महंगाई समेत कई मुद्दों को लेकर नीतीश सरकार (nitish government) के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। आउटसोर्सिंग कंपनियां आरक्षण को मानने के लिए तैयार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved