img-fluid

Drug Case: जमानत मिलने के बाद पेशी के लिए NCB दफ्तर पहुंचे आर्यन खान, हर हफ्ते लगानी है हाजिरी

November 05, 2021

डेस्क। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग मामले को लेकर चर्चा में हैं। आर्थर रोड जेल में लगभग 26 दिन बिताने के बाद, उन्हें 28 अक्तूबर को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी और 30 अक्तूबर को उनकी रिहाई हुई। आर्यन को जमानत देते हुए कोर्ट ने 14 शर्तें लगाई हैं, जिनमें से एक यह है कि उन्हें हर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच एनसीबी कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

आर्यन खान आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के समक्ष पेश हुए। बेल मिलने के बाद आर्यन की यह पहली पेशी है। आर्यन फिलहाल देश से बाहर नहीं जा सकते हैं। उन्हें अपना पासपोर्ट जब्त कराना होगा।

अगर वे देश से बाहर जाना चाहेंगे तो इसके लिए अदालत की अनुमति लेनी होगी। इतना ही नहीं आर्यन अरबाज मर्चेंट जैसे दोस्तों और मामले के आरोपियों से बात नहीं करेंगे और मीडिया से भी बातचीत नहीं करेंगे। आर्यन को शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच एनसीबी दफ्तर में पेश होना होगा।


आर्यन खान को एक लाख के मुचलके पर जमानत दी गई थी। कोर्ट द्वारा जारी किए गए किसी भी कंडीशन के उल्लंघन की स्थिति में एनसीबी के पास आर्यन की जमानत को रद्द करने का आग्रह करने का अधिकार होगा।

आर्यन खान के केस में अब मुंबई पुलिस ने फिरौती के एंगल से जांच शुरू कर दी है। प्रभाकर के बयान के मुताबिक एनसीबी के गवाह किरण गोसावी ने पूजा ददलानी से पैसे के बदले आर्यन को गिरफ्तारी से बचाने की बात कही थी। मुंबई पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट केपी गोसावी के खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है।

Share:

  • बीजिंग में बेतहाशा प्रदूषण, दृश्यता 200 मीटर से भी कम, कई हाईवे बंद, जानें क्या है वजह

    Fri Nov 5 , 2021
    बीजिंग। भारत की राजधानी दिल्ली शुक्रवार को प्रदूषण की वजह से धुंध की घनी चादर से ढकी नजर आई। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आज एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) पर पीएम 2.5 कणों का स्तर 700 से 900 के बीच रहा। जबकि एक्यूआई का सुरक्षित स्तर 25 से 70 के बीच माना जाता है। हालांकि, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved