img-fluid

गर्मी शुरू होते ही दूषित बर्फ का कारोबार शुरू

March 24, 2022

  • गंदे पानी से तैयार बर्फ से होती हैं कई बीमारियाँ

उज्जैन। गर्मी की शुरुआत होते ही शहर के बर्फ कारखानों ने काम शुरू कर दिया है लेकिन यहाँ बर्फ बनाने में जो पानी उपयोग किया जा रहा है उसकी गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस पर खाद्य विभाग को जाँच करना चाहिए। गंदे पानी के बर्फ के उपयोग से कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बना रहता है। शहर में बर्फ बनाने के 50 से अधिक कारखाने हैं और गर्मी का मौसम शुरू होते ही यहाँ धड़ल्ले से बर्फ बनाने का काम शुरू हो जात है और बर्फ के लिए जो पानी उपयोग किया जाता है वह दूषित और गुणवत्ताहीन है।


कई बर्फ फैक्टरी मालिकों ने अपने यहाँ बर्फ बनाने के लिए बोरिंग करवा रखे हैं लेकिन इन बोरिंगों से निकलने वाले पानी की जाँच नहीं करवाई है और उसी पानी से बर्फ का निर्माण किया जाता है। इस दूषित पानी के बर्फ का उपयोग करने से कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बना रहता है। गर्मी में लोग उल्टी-दस्त, पीलिया सहित अन्य बीमारियों का शिकार हो जाते हैं और यह सब दूषित पानी से बने बर्फ के सेवन से होता है। ऐसे में प्रशासन को इन कारखानों पर छापा मार कार्रवाई कर यहाँ की जाँच करना चाहिए।

Share:

  • पहले दिन साढ़े 7 हजार से अधिक बच्चों को लगाई Vaccin

    Thu Mar 24 , 2022
    उज्जैन शहर के 20 सेन्टरों पर 1500 से अधिक बच्चों का हुआ टीकाकरण-आज भी लग रहे टीके उज्जैन। 12 से 14 साल तक के उम्र के बच्चों का टीकाकरण बुधवार से शुरु हो गया था। पहले दिन जिले में टारगेट के लगभग 40 प्रतिशत से ज्यादा बच्चों ने स्कूलों में बने सेंटरों पर जाकर वैक्सीन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved