
नई दिल्ली। देश के 5 राज्यों में असेंबली चुनाव खत्म (Assembly elections over in 5 states) होने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में बढ़ोतरी का सिलसिला तेज हो गया है. सरकार (Government) ने पांचवीं बार तेल के दाम में वृद्धि का ऐलान किया है. यह बढ़ोतरी आज सुबह से लागू हो गई हैं.
जानकारी के मुताबिक ,आज सुबह से पेट्रोल के दाम 50 पैसे और डीजल के दाम 55 पैसे प्रति लीटर बढ़ें गए हैं. यह बढ़ोतरी रविवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई है. इसके साथ ही रविवार सुबह से पेट्रोल(Pertol) के दाम 99.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल(Diesel) के 90.42 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved