
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 का छठा मैच आज भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 128 रनों का टारगेट रखा है. कुलदीप यादव को 3 सफलता मिली है. जबकि बुमराह और अक्षर को 2-2 विकेट मिले हैं.
पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन फरहान (40) ने बनाए. लेकिन बाद के ओवरों में शाहीन आफरीदी ने 16 गेंदों में 33 रनों की नाबाद पारी खेलकर पाक को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. दोनों ही टीमें बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरी.
LIVE Update
अभिषेक शर्मा आउट
टीम इंडिया का दूसरा विकेट भी गिर गया है और अभिषेक शर्मा (31 रन, 13 गेंद) की विस्फोटक शुरुआत पर ब्रेक लग गया है. एक बार फिर विकेट अयूब को मिला.
भारत का पहला विकेट गिरा
टीम इंडिया को पहला झटका लग गया है और शुभमन गिल (10) आउट हो गए. दूसरे ओवर में स्पिनर साइम अयूब पर लगातार 2 चौके जमाने के बाद आखिरी बॉल पर गिल स्टंप आउट हो गए.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved