
नई दिल्ली। एशियन गेम्स में भारत के एथलीट्स का दमदार प्रदर्शन जारी है। देश के नाम अभी तक 16 गोल्ड समेत कुल 74 मेडल हैं। अबकी बार 100 का सपना सच होता दिख रहा है। गेम्स के 11वें दिन भारत के लिए नीरज चोपड़ा एक्शन में होंगे। पीवी सिंधु ने अपना मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। बॉक्सिंग में लवलीना गोल्ड मेडल मैच हार गईं।
भारतीय धावक अविशान साबले ने 5000 मीटर रेस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।
भारत की हरमिलन बैंस ने 800 मीटर रेस में सिल्वर मेडल हासिल कर लिया है। हरमिलन ने 800 मीटर में 2:03.75 का समय निकालकर रजत पदक जीता। बता दें कि ये खिलाड़ी 1500 मीटर का सिल्वर भी अपने नाम कर चुकी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved