img-fluid

‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में दिखी आसिफ अली जरवारी की झलक, मेकर्स ने चालाकी से छिपाया चेहरा

March 08, 2026

डेस्क। आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ का दूसरा भाग ‘धुरंधरः द रिवेंज’ जल्दी ही सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म पहले से तय डेट 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इससे एक दिन पहले यानी 18 मार्च को मेकर्स ने फिल्म का पेड़ प्रीव्यू भी रखा है, जिसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट भी बढ़ा दी है। ट्रेलर में रणवीर सिंह, जसकीरत सिंह और हमजा के किरदार में धूम मचाते दिखे और संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल ने भी अपनी उपस्थिति से सबकी उत्सुकता बढ़ा दी है। इस बीच ट्रेलर में नजर आए एक और किरदार की चर्चा जोरों पर है, जिसका चेहरा मेकर्स ने बहुत ही चालाकी के साथ छुपा दिया। अब फिल्म के इस किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।


  • ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में एक नए चेहरे की झलक देखने को मिलती है और इस किरदार का नाम है आसिफ अली जरवारी। धुरंधर 2 के ट्रेलर के आखिरी में फिल्म के इस नए किरदार की झलक दिखाई जाती है, लेकिन चेहरे से पर्दा नहीं उठाया गया। राकेश बेदी का किरदार जमील जमाली और संजय दत्त का किरदार एसपी असलम चौधरी, आसिफ अली जरवारी के साथ नजर आते हैं, लेकन जरवारी की छोटी सी झलक दिखाते हुए मेकर्स ने चेहरा छुपा लिया, जिससे दर्शकों की धड़कनें तेज हो गई हैं। कई वीडियो पर कमेंट करते हुए पूछ रहे हैं कि आखिर मेकर्स ने आसिफ अली जरवारी के चेहरे से पर्दा क्यों नहीं उठाया और ये किरदार कौन निभा रहा है।

    ट्रेलर में जिस तरह आसिफ अली जरवारी के रसूख को दिखाया गया है, उससे जाहिर होता है कि ये किरदार कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आने वाला है। वहीं कुछ सोशल मीडिया अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं आसिफ अली जरवारी ही तो ‘बड़े साहब’ नहीं हैं, क्योंकि एसपी असलम चौधरी भी उनके सामने चुप्पी साधे बैठा है। हालांकि, धुरंधर 2 में ये किरदार कितना दमदार है, कौन निभा रहा है और कहानी में क्या ट्विस्ट लेकर आता है, ये तो फिल्म रिलीज होने पर ही पता चल पाएगा।

    धुरंधर 2 की रिलीज डेट की बात करें तो मेकर्स ने पहले भाग की रिलीज के साथ ही फिल्म के दूसरे भाग की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया था। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ धुरंधर 2 में सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जो पहले भाग का भी हिस्सा थे।

    Share:

  • लेबनान में ईरान से भी बड़े ऑपरेशन की तैयारी में इजरायल, सामने आई मिलिट्री जमावड़े की तस्वीर

    Sun Mar 8 , 2026
    तेल-अवीव। ईरान से छिड़ी जंग के बीच इजरायली सेना ने लेबनान में बड़े मिलिट्री ऑपरेशन की पटकथा लिख दी है। अल जज़ीरा इंग्लिश द्वारा जारी तस्वीरों में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार इज़रायल ने लेबनान के साथ अपनी उत्तरी सीमा पर सैन्य तैनाती तेज कर रहा है। इजरायली सेना लेबनान में ईरान से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved