img-fluid

Fatima Sana Shaikh: ‘उसने कमरे में पूछा तुम सब करोगी न?’, सना शेख संग एजेंट ने की ऐसी हरकत, खुली पोल

March 06, 2025

नई दिल्‍ली । बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान(Superstar Aamir Khan) के साथ फिल्म दंगल(film dangal) में काम कर चुकीं एक्ट्रेस फातिमा सना शेख(actress fatima sana shaikh) को आखिरी बार सैम बहादुर मूवी(Sam Bahadur Movie) में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी।

कास्टिंग काउच पर फातिमा सना शेख का शॉकिंग खुलासा

इस समय एक्ट्रेस फातिमा सना शेख लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल कुछ समय पहले ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच और ऑडिशन के नाम पर होने वाले स्कैम्स के बारे में खुलकर बात की थी।

‘ऑडिशन के नाम पर होते हैं स्कैम’


फातिमा सना शेख ने बताया था कि कैसे नए कलाकारों को फिल्मों के नाम पर तरह-तरह से ठगा जाता है। इसी के साथ उन्होंने कास्टिंग काउच पर अपना अनुभव भी लोगों के साथ शेयर किया था। फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में बताया कि कैसे आज के समय में कास्टिंग काउच नए कलाकारों की लाइफ को प्रभावित कर रहा है।

‘तुम सब करने के लिए तैयार रहोगी’

कास्टिंग काउच को लेकर अपना अनुभव शेयर करते हुए फातिमा सना शेख ने कहा- एक कास्टिंग एजेंट ने मुझसे पूछा था कि तुम सब करने के लिए तैयार रहोगी, है ना? मैंने जवाब में उससे कहा था- मैं रोल के लिए कड़ी मेहनत करूंगी और इस भूमिका के लिए जो भी जरूरी होगा, वो करूंगी। लेकिन, वो लगातार यही कहता रहा और मैं उसके सामने बेवकूफ जैसे जवाब देती रही, क्योंकि मैं ये देखना चाहती थी कि वो कितना नीचे गिर सकता है।

‘कमरे में आपको इशारों में बहुत कुछ समझाया जाता है’

इसके बाद फातिमा सना शेख ने आगे कहा- हम एक कमरे में थे और फिल्म के प्रोड्यूसर इस बारे में पूरी तरह से खुलकर बात कर रहे थे। वो ये संकेत दे रहे थे कि आपको लोगों से मिलना होगा। वो इसे सीधे तौर पर तो नहीं कहेंगे, कि उनका क्या मतलब है, लेकिन इशारे-इशारे में बोल रहे थे। हालांकि, हर कोई ऐसा नहीं होता है। कुछ लोग अच्छे भी होते हैं जो सिर्फ काम को लेकर बात करते हैं।

‘नए कलाकारों से होती है पैसों की ठगी’

इसी के साथ फातिमा सान शेख ने ऑडिशन के नाम पर होने वाली ठगी पर भी खुलकर बात की और बताया कि काम देने के नाम पर कई नए कलाकारों से पैसे लिए जाते हैं और उनकी मासूमियत का फायदा भी उठाया जाता है। फातिमा ने बताया कि वह खुद भी इसका शिकार हो चुकी हैं। इस हादसे के बाद वह काफी परेशान भी हो गई थीं।

‘नए कलाकारों को एजेंट फंसा लेते हैं’

-फातिमा सना शेख ने कहा- इंडस्ट्री में जो लोग नए-नए आते हैं, मासूम होते हैं, उन्हें इस दुनिया के बारे में कुछ पता नहीं होता। ऐसे में उनकी इसी मासूमियत का फायदा उठाया जाता है।

-फातिमा ने कहा- मुंबई के आराम नगर में 5-6 स्टूडियो हैं, जहां अक्सर ऑडिशन होते रहते हैं। जब आप ऐसी जगह में ऑडिशन के लिए जाते हैं तो पता चलता है कि ऑडिशन कहीं और हो रहा है। छोटी सी कम्यूनिटी बन जाती है। -एक्ट्रेस ने कहा- लोग एक-दूसरे को बताते हैं कि कहां ऑडिशन हो रहे हैं। लेकिन, जब आप वहां जाते हैं तो कुछ एजेंट होते हैं, जिनके जाल में नए लोग फंस जाते हैं।

Share:

  • कल रात ठंड ने तोड़ा मार्च का पिछले 10 में से 7 सालों का रिकार्ड

    Thu Mar 6 , 2025
    – फरवरी से भी ठंडी रही मार्च की रात, पारा 10.8 डिग्री पर पहुंचा – दिन और रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे – आज से फिर बढ़ेगा तापमान, कल से सताने लगेगी गर्मी इंदौर, विकाससिंह राठौर। शहर में बीती रात दो नए रिकार्ड बन गए। कल रात पहली बार पारा 10.8 डिग्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved