
गुवाहाटी । हृदय जनित समस्याओं के चलते असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत को शुक्रवार रात गुवाहाटी के डाउन टाउन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती महंत के स्वास्थ्य पर चिकित्सकों की एक टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
असम गण परिषद (अगप) के वरिष्ठ नेता एवं संस्थापक अध्यक्ष महंत वर्ष 1996 से 2001 तक तथा 1985 से 1990 तक दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved